अंबाला में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग पर किया हमला, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 
old man assault 12 sep 2021
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Ambala

हरियाणा में अक्सर जमीनी विवाद से जुड़े मामले सामने आते है, ऐसा ही एक मामला अंबाला के बडौली गांव से सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया

बताया जा रहा है कि पीड़ित धर्मवीर सिंह की उम्र 56 साल है। उनपर 6 लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है। हैरानी इस बात की है कि इस मामले में गांव के सरपंच सुखबीर सिंह का नाम भी सामने आ रहा है लेकिन उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार धर्मवीर सिंह दोहपहर को अपने घर के पास ही गली में खड़ा किसी से बात कर रहा था। उसी समय गांव के ही 5-6 लोग और उन्हीं के परिवार की 3 महिलाओं ने अचानक धर्वीर पर हमल कर दिया।

पिता की आवाज सुनकर धर्मवीर का बेटा अमृत घर से बाहर आया। अमृत ने गांव वासियों की सहायता से पिता को उनके चंगुल से छुड़वाया और छोटे भाई रोहित व एंबुलेंस को सूचना दी। हमल में घायल धर्मवीर को शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे।

अमृत ने बताया कि पिता धर्मवीर पर यही लोग पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं। जिसकी शिकायत थाना सदर में दी गई थी। लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा हमें ही डरा-धमका कर फैसला करने के लिए कहा जाता रहा है।

गांव के सरपंच सुखबीर सिंह ने बताया कि वह गली में सफाई करवा रहा था कि उसी समय धर्मवीर वहां आ गया और गली गलौज करने लगा। हमारी हाथापाई जरूर हुई है लेकिन हमने किसी भी प्रकार के हथियार से उस पर कोई हमला नहीं किया।

इस मामले पर थाना प्रभारी सुरेश सैनी का कहना है कि इस व्यक्ति ने पहले भी गांव के शौचालय तोड़कर, गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे। उस समय इसे समझाकर मामला शांत करवा दिया था। बाकी इस बार क्या हुआ है उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।