लगातार तीसरे दिन हरियाणा में सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या है आज के ताजा रेट

Gold Became Cheaper in Haryana For the Third Consecutive Day, Know What is The Latest Rate

 
Gold Price in Haryana on 2nd September 2021
WhatsApp Group Join Now

Gold Price in Haryana on 2nd September 2021

हरियाणा में सोना-चांदी के दामों में लगातार गिरावट नजर आ रही है। इस महीने के दूसरे दिन भी सोने (Gold) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट 20 से 40 रुपए प्रति 10 ग्राम तक रही।

Gold Price in Haryana on 2nd September 2021 हरियाणा में सितंबर महीने के दूसरे दिन भी सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में 22 कैरेट सोना (22 Carat Gold) सस्ता हुआ है। गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने के दाम 45,920 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। यहां 1 सितंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत (22 Carat Gold Rate) 45, 950 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। साइबर सिटी में 22 कैरेट गोल्ड 30 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं 24 कैरेट सोने का रेट 48,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यहां, कल 24 कैरेट सोने का रेट 48,220 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 24 कैरेट सोना 20 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।


प्रदेश के अंबाला (Ambala) जिले में भी आज सोना सस्ता हुआ है। जिले में 22 कैरेट सोने (22 Carat Gold) की कीमत 45,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि बुधवार को 45,920 रुपए थी। यहां 22 कैरेट सोना 20 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं 24 कैरेट सोने का रेट 48,220 रुपए है, जो कल 48,240 था। यहां 24 कैरेट सोना 20 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

फरीदाबाद में भी हल्की गिरावट देखने को मिली 
फरीदाबाद की बात करें तो यहां आज 22 कैरेट सोने की कीमत 45,930 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जबकि कल 45,950 रुपए थी। यहां आज 22 कैरेट सोना 20 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं 24 कैरेट सोने का रेट 48,210 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जो बुधवार को 48,250 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। यहां 24 कैरेट गोल्ड 40 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।


चंडीगढ़ में क्या रहे सोने के भाव
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी 2 सितंबर को सोने के दाम में हल्का उछाल देखने को मिली है। यहां आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 46,250 रुपए है। जो कल 46,220 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं आज 24 कैरेट का रेट 48,850 जो कल 48,840 रुपए प्रति 10 ग्राम था।