10 सितंबर को आ रहे हैं गणपति बप्पा, जानिए गणपति की स्थापना और विसर्जन करने का शुभ मुहूर्त

 
ganeshji 4 sep 2021
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, New Delhi

फेस्टिवल सीजन का सबसे खास त्योहार गणेश चतुर्थी पर्व 10 सितंबर को है। इस दिन लोग अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं और 10 दिन गणपति बप्पा की सेवा करते हैं। पूरे विधि-विधान से बप्पा की पूजा आराधना की जाती है।

10 दिनों तक पूजा अर्चना करने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणपति का विसर्जन किया दिया जाता है। लेकिन अगर गणपति बप्पा की स्थापना और विसर्जन सही मुहूर्त पर ना किया जाए तो ये नुकसानदायक हो सकता है।

इसलिए गणपति बप्पा को को स्थापित करने और विसर्जित करने का शुभ मुहूर्त जरुर जान लें। 10 सितंबर अगर आप शुभ मुहूर्त में ही गणपति की स्थापना करेंगे, तो ये आपके लिए काफी फलदायी होगा। इस बार पूजा का शुभ मुहर्त दोपहर 12:17 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रहेगा।

जब आप अपने घर में गणपति बप्पा को स्थापित करते हैं तो पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करें। और पूजा के समय ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें। गणपति बप्पा को मोदक और लड्डू बहुत प्रिय है इसलिए प्रसाद में चढ़ाएं।  

बता दें कि कुछ लोग कुछ दिनों के लिए गणपति बप्पा को घर लाते हैं तो कुछ लोग 10 दिनों तक घर पर रखते हैं। और अन्नत चतुर्दशी के दिन बप्पा का विसर्जन करते हैं। साल अन्नत चतुर्दशी 19 सितंबर 2021 को मनाई जाएगी।

19 सितंबर को भक्त बड़ी धूमधाम से गणपति को विदाई देते हैं। इस साल चतुर्दशी तिथि 19 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक रहेगी। जानें गणपति बप्पा के विसर्जन का शुभ मुहूर्त-

  • सुबह का मुहूर्त- 7:39 से लेकर दोपहर 12:14 तक
  • दिन का मुहूर्त- दोपहर 1:46 से लेकर 3:18 तक
  • शाम का मुहूर्त- शाम 6:21 से लेकर 10:46 तक
  • 20 सितंबर रात का मुहूर्त- रात 1:43 से लेकर 3:11 तक
  • 20 सितंबर प्रातः काल मुहूर्त- सुबह 4:40 से लेकर 6:08 बजे तक