Big Breaking_ बॉलिवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, महज इस उम्र में हुई है मौत

 
sidhart shukla 2 sep 2021
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Mumbai

टीवी के फेमस ऐक्टर और 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। बताया जा रहा सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था। सिद्धार्थ शुक्ला रात को दवाई लेकर सोए थे। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। सिद्धार्थ शुक्ला की डेड बॉडी फिलहाल मुबंई के कूपर अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम वहीं पर किया जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री को शॉक लगा है। वह हाल ही शहनाज गिल के साथ 'बिग बॉस ओटीटी' और डांस दीवाने में भी नजर आए थे। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी उम्र 40 साल थी। उन्हें मुंबई के कपूर अस्पताल में आखिरी सांस ली। सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी शो "बालिका वधू" में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्ध मिली थी। कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की है।

Sidharath Shukla no more

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को सुबह दिल का दौरा पड़ा था। पुलिस का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और उनके साथ रहने वाले लोगों के बयान लिये जाएंगे।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता थे। वह अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़कर गये हैं। उनके निधन से टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 'पीटीआई' के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें टेलीविजन शो "बाबुल का आंगन छूटे ना" में मुख्य भूमिका मिली थी। "बालिका वधू" ने उन्हें घर-घर प्रसिद्ध कर दिया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2005 में  ग्लैडरैग्स मैनहंट ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार से नवाजा था। टीवी शो बालिका बधु के लोकप्रिय फेस होने के लिए उन्हें साल 2012 में गोल्डन पेटल अवॉर्ड दिया गया था। सिद्धार्थ कोआईटीए ने वर्ष 2013 में टीवी शो बालिका वधू के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया था। उन्हें साल 2015 में फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार दिया गया था।

उनका जन्म  12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 2 मिलियन डॉलर है। टीवी शो के अलावा उनकी कमाई का मुख्य सोर्स विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट थे। कुछ रिपोर्टों का कहना है कि वह एक बॉलीवुड फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये लेते थे। बताया जाता है कि सिद्धार्थ टीवी शो के प्रति एपिसोड के लिए लगभग 2 लाख रुपये चार्ज करते थे।