Actress Suicide: बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री की टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे (Pallavi Dey) का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ कोलकाता (kolkata) में मिला है।

 
बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे
WhatsApp Group Join Now

बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री की टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे (Pallavi Dey) का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ कोलकाता (kolkata) में मिला है। पल्लवी का शव आज सुबह उनके घर से मिला। पुलिस के मुताबिक, जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक की रिपोर्ट में सामने आया है कि यह आत्महत्या (Suicide Case) का मामला लग रहा है। टीवी शो 'मन माने ना' में लीड एक्ट्रेस की भूमिका में थीं।

बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे कथित तौर पर कोलकाता के गरफा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। पुलिस के मुताबिक, युवा अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। कहना है कि 20 साल की उम्र में युवा अभिनेत्री की आत्महत्या से मौत हो गई। वह पंखे से लटकी मिली थी। उनके शव को बांगुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 
अब इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और इस कठोर कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश हो रही है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पल्लवी डे की मौत की खबर सुनकर उनके सह कलाकार हैरान हैं। पल्लवी को 'मोन माने ना' में गौरी के रूप में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने रेशम जपी, सरस्वती प्रेम और अमी सिराजेर बेगम सहित कई अन्य शो में भी काम कर चुकी हैँ।

जानकारी के लिए बता दें कि पल्लवी टेलीविजन धारावाहिक 'रेशम रेशम जपी' में एक भावपूर्ण भूमिका निभाते हुए एक घरेलू नाम बन गई। उन्होंने टीवी प्रोजेक्ट 'अमी सिराजेर बेगम' में काम किया, जिसमें सीन बनर्जी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि शो कुछ समय के लिए चला। लेकिन पल्लवी और सीन ने पीरियड पीस की मुख्य जोड़ी लोगों की पसंद बन गए। हाल ही में अभिनेत्री ने 'मन माने ना' में मुख्य भूमिका निभा रही थी, जिसमें सैम भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में थे।