4 August 2022 Rashifal: गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, वहीं इन्हें मिलेगा रुका हुआ पैसा वापस

 
4 August 2022 Rashifal: गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, वहीं इन्हें मिलेगा रुका हुआ पैसा वापस
WhatsApp Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 4 August 2022: सावन मास की सप्तमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि सुबह 5.07 तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है। आज का शुभ दिन है। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय,कैसा भी निर्माण कार्य, आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरेलू कार्य तथा किसी भी नवीन चर्चा हर प्रकार यात्रा का आरंभ एवं किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा l जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आजका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। किंतु फिजूल के खर्चों से बचें।आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। बड़े भाई बहनों से उपहार मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। जिसे चीज़ में मन लगाएंगे उस चीज़ में सफलता हासिल होगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे।कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को आज के दिन बेहद सकारात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। उसके बारे में जरूर सोचें। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ रहा है।दिनभर दौड़ धूप बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेगी। पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन खूब मौज मस्ती और आनंद से भरा होगा। काले सत्र में कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर हासिल होगी। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।दिन आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की परीक्षा का फल सकारात्मक रहने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतर से सामान्य रह सकता है। कारोबार में खूब मेहनत करेंगे, जिसका फल आपको आगे जाकर ही प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आ रहा है।दिन आपके अपेक्षाओं से बेहतर रहेगा। आपकी बनाई योजनाओं में सफलता मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में दिन अति व्यस्त रह सकता है मेहनत का फल मिलेंगे। व्यापारी वर्ग पूंजी निवेश करने से पहले किसी की राय लें। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर से सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम अटक सकता है जिसके चलते परेशानी का अनुभव करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं । व्यापारिक गतिविधि या सामान्य रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है धन लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है।आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे शरीर में चुस्ती फुर्ती की कमी रहेगी।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में आज का काम कल पर न डालें अन्यथा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।व्यापारी वर्ग को समय पर टारगेट पूरा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है फोकस बनाएं रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा।आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिससे काम का बोझ महसूस करेंगे।कोई भी बड़ा आर्थिक निवेश करने का निर्णय सोच समझ ले।साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। पत्रकारिता, लेखन कार्य से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।