महानवमी पर इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

 
महानवमी पर इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन
WhatsApp Group Join Now

Daily Horoscope 14 October 2021

नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी मनाई जाती है। इस दिन मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की उपासना करने से नवरात्रि के 9 दिनों का फल प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज के दिन मां दुर्गा की कृपा से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष- कार्यक्षेत्र में सफलता का दिन है। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करेंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। आय अपेक्षा से अच्छी रहेगी।

वृषभ- आस्था और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सक्रियता और उत्साह से कार्य करेंगे। भाग्यवर्धक परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे। प्रतिभा को बल मिलेगा।

मिथुन- कामकाज बेहतर बना रहेगा। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेंगे। बचत पर जोर रहेगा। जोखिम से बचें।

कर्क- रिश्ते मजबूत होंगे। शुभता का संचार रहेगा। प्रभावी लोगों से भेंट होगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुख सामंजस्य बढ़ेगा। मित्रों से भेंट होगी। बड़प्पन रखेंगे।

सिंह- लेनदेन एवं कागजी कार्रवाई में सतर्कता रखें। पेशेवरों का सहयोग पाएंगे। परिश्रम से जगह बनाएंगे। व्यापारिक परिणाम पक्ष में बनेंगे। योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे।

कन्या- श्रेष्ठ कार्यों से सभी प्रसन्न रहेंगे स्मार्ट वर्किंग बढ़ेगी। बुद्धि और कौशल से सफलता पाएंगे। विपक्ष को परास्त होगा। विभिन्न योजनाओं को बल मिलेगा।

तुला- कामकाजी मामले पक्ष में रहेंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियां उम्मीद के अनुरूप रहेंगी. वाणिज्यिक प्रयास फलेंगे। भवन वाहन में रुचि लेंगे. बड़ा सोचें।

वृश्चिक- पेशेवर चर्चाओं में सफल रहेंगे। कामकाजी गतिविधियां उम्मीद से अच्छी रहेंगी। लाभ बेहतर बना रहेगा। इच्छित वस्तु मिल सकती है। आर्थिक मजबूती रहेगी।

धनु- मेहमानों का आना संभव है। सामंजस्य बढ़ेगा। संवाद बेहतर रहेगा। भेंट मुलाकात के अवसर बनेंगे। वार्तालाप में सहज रहेंगे। करीबियों पर विश्वास बढ़ेगा।

मकर- कार्य विस्तार के अवसर रहेंगे। आर्थिक सबलता अनुभव करेंगे। लाभ उम्मीद के अनुरूप रहेगा। जीवन स्तर में सुधार होगा। जोखिम लेने का भाव रहेगा।

कुंभ- पेशेवरता से काम लेंगे। सतर्कता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों से बेहतर रहेंगे। कामकाज अच्छा रहेगा। बजट बनाकर खर्च करें। दिखावे से बचें।

मीन- साहस और समर्पण बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में शीघ्रता दिखाएंगे। प्रबंधन सहयोगी होगा। करियर कारोबार में अवसर बढ़ेंगे। अवसरों को भुनाएंगे। आय में वृद्धि होगी।