Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण चमकाएगा इन राशि वालों का भाग्य, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की, यहां जानें अपना हाल

Surya Grahan In Mesh Rashi 2023 : वैसे तो भाग्य कर्म से बनता-बिगड़ता है, लेकिन ज्यादातर सनातन धर्मी लोग ज्योतिष विद्या पर भी खूब भरोसा करते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण क्या सौगात लेकर आ रहा है। किन-किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है और किसे नुकसान होने वाला है। जानें यहां विस्तार से।
अमावस्या के दिन लगता है सूर्य ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन लगता है। इस बार सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहे हैं। बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण का समय सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है।
यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन लगेगा। इस दिन 20 अप्रैल 2023 गुरुवार का दिन है। सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, कंबोडिया, चीन, अमेरिका, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, माइक्रोनेशिया, दक्षिण पेसिफिक सागर, तिमोर, न्यूजीलैंड, मलेशिया, फिजी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, दक्षिण हिंद महासागर आदि जगहों पर ही दिखाई देगा।
भारत में मान्य नहीं होगा
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि ये ग्रहण कंकणाकृति के आकार होगा। सूर्य की उच्च राशि मेष होगी और अश्विनी केतु का नक्षत्र है, इसलिए इसका तीव्र प्रभाव पड़ेगा। जानें किस एक राशि के लिए लकी होगा।
इस राशि पर पड़ेगा विशेष प्रभाव
20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे। सूर्य के उच्च मेष में होने से इस राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। सूर्य की उच्च राशि मेष होने पर इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस राशि वालों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। इतना ही नहीं, करियर-कारोबार में खूब मुनाफा मिलेगा।