Aaj ka Rashifal 23 June 2022: शनि के गोचर के कारण व्यवसाय में लापरवाही न करें मेष राशि के जातक, जानिए राशिफल

 
Aaj ka Rashifal 23 June 2022: शनि के गोचर के कारण व्यवसाय में लापरवाही न करें मेष राशि के जातक, जानिए राशिफल
WhatsApp Group Join Now

23 जून 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा रेवती नक्षत्र में है व मीन राशि है। सूर्य मिथुन व शनि कुम्भ में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष,धनु व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 23 जून 2022 का राशिफल

1.मेष राशिफल-

आज राशि स्वामी मंगल व गुरु का धार्मिक प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन गुरु व चन्द्रमा एकादश भाव का शुभ है। व्यवसाय के लिए सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल-

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

गुरु मीन व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्य भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। विष्णु जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-

इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व मिथुन का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल-

सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम तथा गुरु भी वहीं गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा

7. तुला राशिफल-सूर्य भाग्यभाव में, चन्द्रमा खष्ठम व शनि पँचम गोचर में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-

मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा तथा गुरु पँचम यानी शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन पोलिटिकल सफलता का है । कर्क व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज शनि तृतीय, सूर्य मिथुन व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल

शनि द्वादश व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। गुरु तृतीय हैं। धन के व्यय के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुुभ है।

11. कुंभ राशिफल

गुरु व चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय शुभ फल दे रहे हैं। शुक्र शुभ लाभ देगा। जांब में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नीला रंग शुुभ हैै। हनुमान जी जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल

इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व ,चन्द्रमा गजकेसरी योग बनाकर शुभ फल देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि में है। चतुर्थ सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।