Numerology Prediction 14 October 2021 : जानिए गुरुवार के लिए कौन सा होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

 
Numerology Prediction 14 October 2021 : जानिए गुरुवार के लिए कौन सा होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग
WhatsApp Group Join Now

Numerology Prediction 14 October 2021

अंक - 1

आज आपके कुछ काम तो आसानी से पूरे हो जाएंगे, वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे।
अंक – 5
शुभ रंग – पीला

अंक - 2

नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला

अंक - 3

आज आपके काम की तारीफ होगी। आपका समय अच्छा रहेगा। अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हल्का हरा

अंक - 4

कुछ पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं। परिवार में कुछ सामान के खरीदारी को लेकर विवाद हो सकता है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग - गुलाबी

अंक - 5

आज आपका दिन अच्छा है, कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका परिवार पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताएं।
शुभ – 18
शुभ रंग-वायलेट

अंक - 6

कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ बात बिगड़ सकती है। आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला

अंक - 7

आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्य-व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों से कुछ अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – आसमानी

अंक - 8

आज कुछ मानसिक तनाव रह सकता है, जिससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत बातों को सोचना बंद करें और सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान दें।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - गोल्डन

अंक - 9

व्यापार में आमदनी अच्छी होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला