Love Rashifal : लव लाइफ के लिए आज का दिन रहेगा अच्छा, जीवनसाथी मिलने के आसार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

 
vv

Love Rashifal 2 February 2023 : दोस्ती प्यार में बदल सकती है। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आ सकती है। यहां जाने कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ। 

मेष 

आज प्रेमी के साथ बिताए पल याद आएंगे। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं।

वृषभ

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना है। पार्टनर से विवाद हो सकता है। विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है।

मिथुन

दोस्ती प्यार में बदल सकती है। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आ सकती है। 

कर्क

लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। 

सिंह 

आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। पार्टनर को लेकर मन में नकारात्मक बातें चलेंगी। लव लाइफ को लेकर आज कोई बड़ा फैसला न लें। इस दिन शुरू की गई साझेदारी लंबे समय तक चल सकती है। 

कन्या

पार्टनर से सुख मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा।

तुला

अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। आज प्रेम संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें। पार्टनर को मनाने में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक 

आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज आपके प्रेमी के साथ संबंध मधुर होंगे। आज से शुरू हुआ रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा। पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करना होगा। 

धनु 

पार्टनर से विवाद हो सकता है। आप सिंगल लोग किसी खास से मिल सकते हैं। पति-पत्नी में आपसी सहयोग रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

मकर

इस दिन शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पार्टनर को खुश करने के लिए गिफ्ट मिल सकते हैं। आज आपके प्रेम जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा।

कुंभ

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके खर्चे बढ़ेंगे। पार्टनर को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा फैसला न लें। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आप अपने पार्टनर से मिल सकते हैं। 

मीन 

पार्टनर से सुख मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को साझा करेंगे।