Love Rashifal 19 March 2023 : प्यार जताने के लिए दिन अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ मनमुटाव होगा खत्म, जानिए कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

 
cvcx
WhatsApp Group Join Now

Love Rashifal 19 March 2023 : कर्क  राशि के जातकों का लव लाइफ के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। किसी न किसी बात पर झगड़े होंगे। अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की मदद लेने से बचें। इसके अलावा यहाँ जाने मेष से मीन तक का राशिफल। 

मेष 

इस राशि के जातक यदि किसी को पसंद करते हैं तो आपको उससे ये बात कहनी होगी। बिना कहे कैसे जानेंगे। अगर कहने में हिचकिचाहट हो तो अपनी तरफ से कुछ इशारा या कोई संदेश देना होगा।

वृषभ

आज आप खुले दिन अपने पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे. आप रोमांटिक फिल्में भी देख सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन

प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा कहा जाएगा। आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होगा। अचानक आप कोई रोमांचक योजना बना सकते हैं। एक रिश्ता जो अब तक आम था, आज बेहद खास होगा। 

कर्क 

लव लाइफ के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। किसी न किसी बात पर झगड़े होंगे। अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की मदद लेने से बचें।

सिंह

प्रेमी के जीवन में अहंकार की कोई भूमिका नहीं है। प्यार या प्यार के बिना जीवन अधूरा रहता है। यदि यह प्रेम तुम्हें मिल रहा है तो अहंकार के कारण इसे नष्ट मत करो। 

कन्या

यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो बेहतर होगा आज आप अपने साथी के साथ मिलकर उसे सुलझा लें। माता-पिता के सहयोग के कारण आपका प्रेम जीवन शानदार रहेगा।

तुला

जिम्मेदारियों से दूर रहकर आप अपने प्रेमी के साथ कुछ समय बिताना चाहेंगे इसलिए किसी मित्र के घर जा सकते हैं। पूरे वातावरण में जादुई असर रहेगा। 

वृश्चिक

आज आप प्यार की तलाश में इंटरनेट पर ज्यादा समय बिताएंगे। मुमकिन है किसी दोस्त की मदद से आपको अपना भावी साथी मिल जाए।

धनु 

पिछले कुछ समय में आपके रिश्तों में वो मजबूती नहीं रही जो पहले हुआ करती थी. लगता है आप लोग आम बात करना ही भूल गए हैं। एक दूसरे की टांग खींचना बंद करें।

मकर 

प्यार जताने के लिए दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ मनमुटाव आज खत्म होने के आसार हैं। संबंधों में मजबूती आएगी।

कुम्भ

प्रेमी या प्रेम-संबंध की कोई बात है जो आपको पसंद नहीं है तो मन में कुड़कुड़ाने से कुछ नहीं होगा। अपने मन की बात को जुबां पर लाकर अपने प्रेमी को बताएं। 

मीन 

आज गुस्से के कारण आप अपने पार्टनर का दिन ठेस पहुंचा सकते हैं।  बोलते समय आपको अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देना होगा।