Love Rashifal 29 August 2023: इन जातकों को लव रिलेशन में धोखा मिलने की संभावना, पार्टनर के साथ जा सकते हैं ट्रिप पर, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

 लव रिलेशन की बात की जाए तो आपकी ऊर्जाशक्ति कमजोर नजर आती है।
 
Love Rashifal 29 August 2023
WhatsApp Group Join Now
Love Rashifal 29 August 2023:  लव रिलेशन की बात की जाए तो आपकी ऊर्जाशक्ति कमजोर नजर आती है। आप प्रेमी के मन को टटोलने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन उसके मन की थाह लेने में सफल नहीं हो पाएंगे।  इसके अलावा यहाँ जाने मेष से मीन तक का राशिफल। 

मेष

इस राशि के जातक लव-लाइफ को लेकर अपने भीतर की भावनाओं को आप मरा हुआ सा पा सकते हैं। इन्हें दोबारा जगाने के लिए आपको खुद ही प्रयास करने पड़ेंगे क्योंकि प्रेमी की बातों का असर तो आप पर नहीं पड़ेगा। 

वृषभ 

आप अपने प्रेम के रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में सोचेंगे। लव मैरिज होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी दोस्त के सपोर्ट से आप अपने परिवार वालों से लव लाइफ डिस्कस कर सकते हैं। 

मिथुन

लव रिलेशन की बात की जाए तो आपकी ऊर्जाशक्ति कमजोर नजर आती है। आप प्रेमी के मन को टटोलने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन उसके मन की थाह लेने में सफल नहीं हो पाएंगे। 

कर्क

आज आप मैरिज की साइट पर ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पूरा दिन पार्टनर की तलाश में लगा सकते हैं। जिन जातकों को अभी प्यार नहीं हुआ है आज उनके जीवन में कोई आ सकता है। 

सिंह 

प्रेम संबंधों को लेकर दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप दोनों एक अच्छा समय साथ में बिता सकते हैं जहां सिर्फ प्यार भरी बातें होगीं।  इन बातों में बहुत से वादे आप दोनों एक साथ करेंगे। 

कन्या 

जिन जातकों के नए लव रिलेशन बने हैं उन्हें धोखा मिलने के आसार हैं। कोई भी नया कनेक्शन बनाने से पहले सामने वाले के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें। 

तुला 

सामने वाले से केवल इतनी उम्मीद रखें जो पूरी हो पाए। प्रेम संबंधों का अर्थ ये नहीं कि एक-दूसरे पर अपनी भावनाओं को जबरन थोपा जाए। या सामने वाले को इमोशनली ब्लैकमेल किया जाए। 

वृश्चिक 

प्यार में धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। 

धनु 

बहुत-सी बातें मन को परेशान करने वाली होगी और कुछ गलत धारणाएं मन में बिठा सकते हैं।  प्रेमी आपको कुछ बातें क्लियर करने की कोशिश करता है तो आप उसे बिलकुल नहीं सुनना चाहेंगे। 

मकर 

आपकी लव लाइफ के लिए दिन रोमांटिक है। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। घर परिवार में आपकी शादी को लेकर चर्चा होने के आसार हैं। 

कुंभ 

मन में अंजाना भय हो सकता है जिसकी वजह से आप अकेले रहना चाहेंगे। मतलब आपको फोन पर बात करना भी रुचिकर नहीं लगेगा।  कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है जहां आप अंजान लोगों की कंपनी में सुख का अनुभव कर सकते हैं। 

मीन

आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। पार्टनर के साथ कभी झगड़ा होगा तो कभी रोमांस की स्थिति बनेगी।