आर्थिक राशिफल 24 नवंबर 2021 : इन राशियों के बन रहे हैं लाभ प्राप्ति के योग, पढ़िए अपना आर्थिक राशिफल

 
आर्थिक राशिफल 24 नवंबर 2021 : इन राशियों के बन रहे हैं लाभ प्राप्ति के योग, पढ़िए अपना आर्थिक राशिफल
WhatsApp Group Join Now

Money and Career Horoscope 24 November, बुधवार को शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा। कुछ राशियों का मान-सम्मान बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा, देखें विस्तार से…

मेष : अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित हो सकता है। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी परिश्रम की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृषभ : कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन : पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेंगे और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

कर्क : व्यापार में परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कुछ ऑर्डर प्राप्त करने के लिए दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें।

सिंह : सहज ही सभी काम समय पर बनते नज़र आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

कन्या : उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वहीं कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

तुला : कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। उदर और आंख क कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानिसक उलझन के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु : वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले ही न ले लें।

मकर : पराक्रम भाव और पुरूषार्थ की योजनायें बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वार किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

कुंभ : किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मातुल पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन : लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खान-पान में परहेज करना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।