आज का राशिफल- इन राशि के जातकों के लिए खास दिन, बन रहे नौकरी और प्रमोशन के योग

 
आज का राशिफल- इन राशि के जातकों के लिए खास दिन, बन रहे नौकरी और प्रमोशन के योग
WhatsApp Group Join Now

Chaupal TV, Horoscope

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन दूसरों का भरोसा बनाए रखना होगा। मित्रता निभाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम पर जोर दें। ऑफिस में टीम वर्क से काम जरूरी होगा। साझेदारी में काम कर रहे कारोबारी वर्ग को पार्टनर के प्रति व्यवहार में सुधार की जरूरत है। विद्यार्थी और युवा वर्ग के लिए दिन सामान्य है। खानपान में मनपसंद चीज खा रहे हैं तो मात्रा पर ध्यान रखें, ओवरईटिंग नुकसानदेह हो सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन सफलता के लिए खुद की क्षमताओं पर दूसरे से अधिक भरोसा करना होगा। अपनी कमाई और खर्च के बीच तालमेल बनाने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर प्रभावी भूमिका के लिए खुद को अपडेट करते रहना होगा। ऑफिशियल कामकाज का तनाव बढ़ सकता है। स्टेशनरी के कारोबारी बिक्री बढ़ने से अच्छा लाभ पाएंगे। युवाओं को अब करियर पर फोकस बढ़ाना होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन विश्वसनीय लोगों की बातें आपको निराश कर सकती हैं। सामाजिक तौर पर अपमान सहना पड़ सकता है। वर्तमान की स्थितियां समझकर निर्णय लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में कठिनाइयां पैदा कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से मिली गंभीर जिम्मेदारी में लापरवाही नुकसानदेह होगी। ऑफिस में काम के दौरान कोई नियम न तोड़ें। कारोबारी वर्ग को पुराने निवेशकों के चलते लाभ मिल सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन मन शांत रखते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने को खुद में बदलाव करने होंगे। अचानक मुनाफे के लिए गलत रास्ता न चुनें। नौकरी कर रहे हैं तो बॉस की बातों को तत्परता से लागू करें, तो वहीं दूसरी ओर विरोधी आपको उकसा कर विवाद करवा सकते हैं, जिसका वह लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। जो लोग बेकरी, पैक्ड फूड और दूध के कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन दूसरों की भ्रामक बातों से बचें। मनोबल ऊंचा रखें और हर चुनौती के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें। चीजें मनमुताबिक नहीं दिख रही हैं तो फिलहाल धैर्य रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग खासतौर पर जन्मस्थान से बाहर काम कर रहे लोगों के लिए प्रगति के आसार हैं। जो कारोबारी व्यापार में बदलाव चाहते हैं, उन्हें बड़े निवेश में जल्दबाजी से पहले पुख्ता कार्ययोजना बनाकर काम करना चाहिए।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन अचानक खर्च बढ़ सकता है, ऐसे में घरेलू मामलों में हाथ खींच कर चलने की जरूरत है। गलत व्यक्ति की पहचान में चूक हो सकती है। कार्यस्थल या कारोबार में अजनबी व्यक्ति पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें। ऑफिस या कारोबार में कंपटीशन का माहौल है तो मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। ऑफिशियल कामकाज में तन्मयता से जुड़ें। वरिष्ठ अफसरों की नजर कामकाज पर है। व्यापारिक मामलों में बेहतर रणनीति की जरूरत होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन लंबे समय से लोन या देनदारी बाकी है तो उसके खत्म होने के आसार बनते दिख रहें हैं। धन खर्च और फैसलों में चूक की गुंजाइश ना रखें। फिजूलखर्ची बढ़ी तो जरूरत के वक्त मुश्किल हो सकती है। नई नौकरी खोज रहे हैं तो मौके बढ़ेंगे, शुरुआती रिजेक्शन से परेशान न हों। नए मौके बनाने के लिए पुराने संपर्क और वरिष्ठों की मदद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन से ही भविष्य के लिए आर्थिक तौर पर मजबूत रहने की जरूरत है। इसलिए आज खर्च पर संयम बरतें। वर्तमान ऑफर-लाभ देखकर कतई खर्च न करें। घर या कार्यस्थल की छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड ऑफ रह सकता है। जरूरी काम पर फोकस बनाए रखें। कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें। पार्टनरशिप में लाभ की संभावना है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी को पैसे उधार दिए हैं तो आज वापस आ सकते हैं। लंबे समय से चला आ रहा नकारात्मक प्रभाव कम होने से मन शांत रहेगा। कामकाज में एक्टिव रहने की जरूरत है। बॉस के साथ कुछ बातों पर विवाद की आशंका है, ध्यान रखें आदेशों की अनदेखी से नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन बड़े निवेश के साथ स्वरोजगार को अजीविका बेहतर माध्यम बनाने का समय आ गया है। मानसिक योग्यता का भरपूर उपयोग करने के लिए खुद को केंद्रित करने के उपाय खोजें। इसके लिए खुद को किसी बड़े प्रोजेक्ट या काम में शामिल न करें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन और सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सम्मान की संभावना है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन विरोधी आपको विवादों में फंसा सकते हैं, इसलिए वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अनदेखी न करें। ऑफिस में स्थितियां मजबूत हो रही हैं, विरोधी पक्ष से भी सीधी लड़ाई न छेड़ें। केमिकल फैक्ट्री या केमिकल प्रोडक्ट का कारोबार करने वालों को मुनाफा होगा। युवाओं को नियमों का पालन अनिवार्य करना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज आपको दूसरों की लोकलुभावन बातों में आकर फैसला नहीं करना होगा। अपनी जरूरत और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर आकलन करें। मौका मिलने पर किसी गरीब परिवार को अनाज दान करें। अचानक काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा कष्टकारी होगी। मीडिया क्षेत्र के लिए समय अच्छा है, तो वहीं दूसरी ओर प्रमोशन या नई नौकरी की संभावना है।