Chandra Grahan ka Daan : इस राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है चंद्र ग्रहण, दुष्‍प्रभाव से बचने के लिए आप भी राशि के अनुसार करें दान, होगा जबर्दस्त लाभ

 
चंद्रग्रहण
यह चंद्र ग्रहण तुला राशि में लग रहा है और सभी 12 राशि वालों के जीवन पर इसका शुभ-अशुभ असर पड़ेगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद राशि के अनुसार दान करना बहुत लाभदायी साबित हो सकता है।

अब कुछ ही घंटों बाद (शुक्रवार को) साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दिन दान का विशेष महत्व है। यदि राशि के अनुसार दान किया जाए तो वह बहुत ही ज्यादा फलदायी होता है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि में लग रहा है और सभी 12 राशि वालों के जीवन पर इसका शुभ-अशुभ असर पड़ेगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद राशि के अनुसार दान करना बहुत लाभदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार कैसे और क्या करें दान। 

मेष राशि : मेष राशि वाले चंद्र ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही गेहूं, मसूर दाल, चंदन, लाल फूल का दान करें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए श्री सूक्त का पाठ करना बहुत लाभ देगा। इसके अलावा सफेद चीजों जैस- चावल, दूध, शक्कर, सफेद फूल, सफेद कपड़े आदि का दान करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले दुर्गा माता की आराधना करें। चंद्र ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा खिलाएं, हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, फल, फूल, हरे कपड़े का दान करें।

कर्क राशि : चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव की आराधना करें। शिव मंत्रों का जाप करें। ग्रहण के बाद चावल, दूध, घी, कपूर, मोती, सफेद फूल आदि का दान करें।

सिंह राशि : चंद्र ग्रहण के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। राम मंदिर में गेहूं, सरसों तेल, लाल कपड़े, मूंगा आदि चीजों का दान करें।

कन्या राशि : चंद्र ग्रहण के दौरान गणेश चालीसा पढ़ें। मंदिर में घी, कपूर, पैसे, फल, फूल का अर्पित करें।

तुला राशि : लक्ष्‍मी स्‍त्रोत या दुर्गा सप्तशती का मानसिक पाठ करें। चावल, कपूर, चीनी, घी, सब्जियां, फल, फूल, गेहूं, कपड़े आदि का दान करें।

वृश्चिक राशि : चंद्र ग्रहण के समय हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें। चंद्र ग्रहण के बाद किसी गरीब-जरूरतमंद को कद्दू, गुड़, मसूर दाल, लाल फूल, लाल कपड़े आदि का दान करना लाभ देगा।

धनु राशि : चंद्र ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। चंद्र ग्रहण के बाद अगले दिन भगवान विष्णु के दर्शन करें। अनाज, पीले फल, पीले फूल, घी, गेहूं, नमक, चीनी का दान करें।

मकर राशि : चंद्र ग्रहण के दौरान शनि चालीसा का पाठ करें। शनि मंत्रों का जाप करें। चंद्र ग्रहण के बाद में काला कंबल, काली साबुत उड़द और सवा मीटर काले कपड़े का दान करें।

कुंभ राशि : चंद्र ग्रहण के समय शनि चालीसा या बजरंग बाण, सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें. ग्रहण के बाद किसी गरीब को चावल, गेहूं, नमक, चीनी, कपड़े, धन, फल, फूल आदि का दान करें।

मीन राशि : विष्णु चालीसा या रामायण का पाठ करें। मां दुर्गा की आराधना करने से भी लाभ होगा। ग्रहण के बाद पीले फल, पीले कपड़े, चना दाल, केसर, बेसन, हल्दी, गुड़ का दान करें।