सूर्य ग्रहण के बाद इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, घर में आएगी लक्ष्मी, जानें कब है साल का पहला सूर्य ग्रहण

मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। इन ग्रहणों का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। साथ ही देश, दुनिया और लोगों पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि ग्रहण का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिषियों के अनुसार साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो 20 अप्रैल को लगेगा। पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका आदि में दिखाई देगा।
इन राशियों के लोग होंगे प्रभावित
लक्ष्मी योग बनने से वृष राशि के जातकों को भरपूर लाभ मिलेगा। लक्ष्मी योग के साथ शश और मालव्य भी बन रहा है। जो इन लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
कन्या राशि
लक्ष्मी योग भी कन्या राशि के जातकों को भरपूर लाभ देगा। अचानक धन लाभ होगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की मिलने के भी योग हैं।
मकर
लक्ष्मी योग मकर राशि के जातकों को अत्यधिक लाभ देगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए विशेष रूप से अच्छा समय है। इन लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अविवाहितों का विवाह पक्का हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए लक्ष्मी योग बहुत ही फलदायी साबित होगा। इन लोगों की गोचर कुंडली में मालव्य और त्रिकोण राज योग भी बन रहा है। जो इन लोगों को खूब धन लाभ कराएगा। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। उच्च शिक्षा से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है।