Aaj Ka Rashifal 9 Februray 2023: आज का राशिफल, ये जातक दोस्तों से रहें सावधान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा और जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में आपको सफलता ही मिलेगी।
 
Aaj Ka Rashifal 9 Februray 2023
WhatsApp Group Join Now

Horoscope 9 February 2023: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा और जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में आपको सफलता ही मिलेगी। हालांकि इन सबके बावजूद भी आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। इसके अलावा मेष से मीन तक के जातक यहां देखें अपना राशिफल। 

मेष राशि

आज आपका  दिन अच्छा रहेगा। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

वृषभ

आपके खर्चों में जो बढ़ोतरी चल रही थी शाम होते-होते अब उसमें कमी आएगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे और शाम के समय अपने जीवन साथी को साथ लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं।

मिथुन

आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है।

कर्क 

आज किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। 

सिंह राशि

आज आप अपने दम पर चुनौतियां को हल करेंगे जिससे आपका हौसला बुलंदियों पर होगा। आज की गई यात्रा आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी।

कन्या

ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला 

आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें।

वृश्चिक

दिन आपके लिए धूप छांव की स्थिति निर्मित करेगा। जहां दिनभर आपके घर के पास ही रहेंगे और पास तो थोड़ा कमजोर रहेगा। वहीं शाम होते-होते स्थितियां बदल जाएगी। 

धनु 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी।

मकर

आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं, परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। इस राशि के जातक आज दोस्तों से भी सावधान रहें।  

कुंभ 

भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा और जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि सबके बावजूद भी आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा।

मीन 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है।