Aaj Ka Rashifal 6 January 2022 : मेष से मीन तक इन राशियों को आज बरतनी होगी खास सावधानी, जानिए आपका आज का राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal 6 January 2022 : मेष से मीन तक इन राशियों को आज बरतनी होगी खास सावधानी, जानिए आपका आज का राशिफल
WhatsApp Group Join Now

आज का राशिफल 6 जनवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 6 January 2022 : आज हम आपको 6 जनवरी 2022 दिन गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज गुरुवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

Aaj Ka Rashifal 6 January 2022 : मेष से मीन तक इन राशियों को आज बरतनी होगी खास सावधानी, जानिए आपका आज का राशिफल

6 जनवरी 2022 राशिफल, 6 January 2022 Rashifal, Rashifal 6 January 2022, 6 January 2022 Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal 6 January 2022, 6 January 2022 Ka Rashifal, 6 January Rashifal 2022, 6 January 2022 Rashifal In Hindi, ६ जनवरी २०२२ राशिफल, Today Horoscope Rashifal 6 January 2022, गुरुवार 6 जनवरी 2022 का राशिफल

मेष राशि – Mesh Rashi 6 January 2022, Aries Horoscope 6 January 2022

आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है. इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। या फिर निजी भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 6 January 2022, Taurus Horoscope 6 January 2022

आज भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज वर्क प्लेस में आपको दो गुना फायदा होने के योग बन रहे है। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। आज विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जो लोग नौकरी-पेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई और खुशखबरी भी मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग पर जा सकती हैं। सूर्य को जल अर्पित करें। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 6 January 2022, Gemini Horoscope 6 January 2022

आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। पदोन्नति तथा इच्छित तबादला होगा। अधिकतर स्वस्थान पर रहने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूची बढ़ेगी और आप धार्मिक-स्थलों की यात्रा करेंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में मंदी तथा उपलब्धता की कमी रहेगी। आज किसी रोग को लेकर परेशान रह सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 6 January 2022, Cancer Horoscope 6 January 2022

व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।

सिंह राशि – Singh Rashi 6 January 2022, Leo Horoscope 6 January 2022

आज आपके परिवार में खुशियां बढेंगी। संतान की शिक्षा में उन्नति संभव है। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। उनसे आपको पूर्ण सहयोग मिलने की भी उम्मीद है। बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। अपने पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन पर जा सकते है। आपका दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। आज आप अपने मन को शांत रखें। आपके बिगड़े काम बनेंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 6 January 2022, Virgo Horoscope 6 January 2022

आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। क्रोध को वश में रखे। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

तुला राशि – Tula Rashi 6 January 2022, Libra Horoscope 6 January 2022

आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi 6 January 2022, Scorpio Horoscope 6 January 2022

छात्रों को सफलता के लिए थोडी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी यह मेहनत रंग भी लाएगी। घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। मन में शांति मिलेगी। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें।

धनु राशि – Dhanu Rashi 6 January 2022, Sagittarius Horoscope 6 January 2022

आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं।

मकर राशि – Makar Rashi 6 January 2022, Capricorn Horoscope 6 January 2022

अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्चिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें। आपकी सकारात्मक सोच व मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 6 January 2022, Aquarius Horoscope 6 January 2022

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपनी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएं, आपको दोगुना लाभ होगा। अगर आप सरकारी ऑफिसर है तो आपके ट्रांसफर का योग बन रहा है। ट्रांसफर मनचाही जगह पर होगा। अगर आप बहुत दिनों से विदेश में नौकरी करना चाह रहे थे तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए दिन लाभ देने वाला है। अपनी संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। गाय को शाम के समय रोटी खिलाएं। सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। इस राशि वाले सट्टा और लॉटरी से धन कमाने के चक्कर में ना पड़ें, वरना हानि का योग है।

मीन राशि – Meen Rashi 6 January 2022, Pisces Horoscope 6 January 2022

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैचारिक दृष्टिकोण का सकारात्मक लाभ मिलेगा। नए कार्य में भी रुचि जाग्रत होगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। अन्य क्षेत्रों में निवेश का भारी लाभ मिलेगा।