Aaj Ka Rashifal 20 April 2023: आज इस राशि वालों को जरूरी कामों में दोस्तों से मिलेगी मदद, व्यापार में भी होगी वृद्धि प्राप्त, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।
 
Aaj Ka Rashifal 20 April 2023
WhatsApp Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 20 April 2023: सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से पाचन क्षमता और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मेष

आज किसी महत्वपूर्ण या जिम्मेदारी के काम में न उलझना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ

आज आपको काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर हो सकती है, इसलिए उन पर ध्यान बनाए रखें।

मिथुन

इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। संतान आपको ख़ुशी की कोई वजह देगी।

कर्क

आज का दिन आपके परिवार के लिए और आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शानदार साबित होगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे।

सिंह

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से पाचन क्षमता और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कन्या

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है।

तुला

आज आपको कई नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। अगर आप सुबह सूर्य को अर्घ्य देते हैं, तो आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा।

वृश्चिक

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। इस राशि के आर्ट्स विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु

आप के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी सेहत तो ठीक रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे।

मकर

आज आपके विरोधी आज खुलकर आपका विरोध करेंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत अधिक काम का तनाव आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

कुंभ

आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर काम में सफलता अर्जित करेंगे लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कैसे बनाएं, आपको सीखना होगा।

मीन

आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम जरूर पूरा होगा। आज नवरात्र के शुभ दिन में देवी स्कंदमाता आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करेगी। आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।