Aaj ka Rashifal 16 June 2023 : आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा, स्थितियां रहेंगी थोड़ी खराब, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

 
Aaj ka Rashifal 16 June 2023 : आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा, स्थितियां रहेंगी थोड़ी खराब, जानिए क्या कहते  हैं आपके सितारे 
WhatsApp Group Join Now

Aaj ka Rashifal 16 June 2023 :  कर्क राशि के जातक आज स्वयं के घर के सदस्यों की आवश्यकताओं को पूरा करना ही अपनी प्राथमिकता समझेंगे। जॉब करने वाले व्यक्तियों के पदोन्नती के इशारे मिल रहे है। बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा। यहाँ जानिए मेष से मीन तक का राशिफल। 

मेष 

आज आप अपने आपको उन गतिविधियों में व्यस्त रखें जो आपके दिमाग को शांत रखने में आपकी मदद करें। थोड़ा अतिरिक्त पैसा बनाने के लिए अपने अभिनव विचारों का उपयोग करें। 

वृषभ 

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थितियां थोड़ी खराब रहेंगी। मानसिक चिंताओं से मुक्ति दोपहर बाद मिलेगी और उसके बाद आपको धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन

आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। 

कर्क 

आज स्वयं के घर के सदस्यों की आवश्यकताओं को पूरा करना आपकी प्राथमिकता हो सकती है। जॉब करने वाले व्यक्तियों के पदोन्नती के इशारे मिल रहे है। बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा। 

सिंह 

आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा. संतान के प्रति चिंताएं बढ़ेंगी, जो शाम होते-होते कम हो जाएंगी। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा. दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। 

कन्या

आज आपका दिन उत्तम रहेगा. रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।  ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। 

तुला

आज घर परिवार में सब लोग काफी खुश रहेंगे। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। कठोर परिश्रम आपको करते जाना पड़ सकता है. भविष्य की योजना बना सकेंगे।

वृश्चिक

आपके लिए आज के दिन ज्यादा बढ़िया नहीं है। यात्रा से दूर रहना जरूरी है, नहीं तो शारीरिक समस्या के साथ-साथ मानसिक तनाव बढ़ेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। 

धनु 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी, जिससे काम पूरा हो जायेगा। साथ ही आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

मकर 

गणेश जी की कृपा से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. साझेदारों के साथ लाभ की बात होगी। कुछ बड़े कार्य को निपटाना में सफल रह सकते हैं. पारिवारिक सुख समर्थन आपको प्राप्त होगा। 

कुंभ

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। इनकम में थोड़ी कमी आएगी लेकिन खर्चे बढ़ जाएंगे। यात्रा में आपको कोई अच्छा व्यक्ति मिल सकता है। 

मीन 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी।