Aaj ka rashifal 13 June 2021: आज कैसे गुजरेगा आपका दिन, जाने राशियों का हाल

 
Aaj ka rashifal 13 June 2021: आज कैसे गुजरेगा आपका दिन, जाने राशियों का हाल
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Horoscope

daily-horoscope-aaj-ka-rashifal 13-june-2021-Sunday,-aries-taurus-gemini-cancer-leo-virgo-libra-scorpio-sagittarius-capricornus-aquarius-pisces

Mesha Rashifal | Vrishabha Rashifal | Mithuna Rashifal | Karkata Rashifal | Simha Rashifal | Kanya Rashifal | Tula Rashifal | Vrischika Rashifal | Dhanu Rashifal | Makara Rashifal | Kumbha Rashifal | Meena Rashifal

राशिफल के जरिए हमें आने वाले भविष्य की जानकारी मिलती है। हमारी राशि ग्रह-नक्षत्र की चाल की वजह से प्रभावित होती है। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी।

सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग शुरू हो जायेगा, जो कल सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। राशि के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा, साथ ही ये भी जानिए कि आप अपना दिन कैसे और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका पूरा दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज अपने काम को बेहतर करने के लिए आपको कई मौके मिलेंगे। साथ ही सीनियर की मदद करने का भी मौका मिलेगा। जिसे आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है।

वृष राशि

आज का दिन आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा होगा। नए तरीकों से किया काम जरुर फायदा करेगा। जो लोग कंवारे है उनके लिए शादी का प्रस्ताव आयेगा। आज किसी से उधार ना लें। आज आप जो सोचेंगे वो होगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है।

मिथुन राशि

आज किस्मत आपके साथ है। लेकिन घर खर्च में गिरावट हो सकती है। आज किसी से भी बहस ना करें। मिथुन राशि की महिलाओं के दिन काम-काज में बीतेगा। जो लोग टीचर हैं उनका ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। जो लोग विवाहित हैं उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन नार्मल रहने वाला है। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म हो जाएगी और दोस्तों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। घुमने का प्लान बन सकता है जिसे आपको लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। करोबार में बरकत होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज अपनी जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले सोच-विचार जरुर कर। कारोबार में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। लेकिन ये परेशानी थोड़े दिन रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा। परिवार से कलेश दूर होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जिस काम में मेहनत कर रहे है वो सफल होगा। बैंकिंग से जुड़े लोगों को अच्छी ख़बर मिल सकती है और तरक्की की भी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों के साथ साझा करें। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। दुवाओं से आपकी तरक्की में फायदा मिलेगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उन्हें काफी धनलाभ होगा।

धनु राशि

आप आज भाग्यशाली महसूस करेंगे। काम में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है लेकिन जल्द आराम मिलेगा। आज कई काम पूरे होंगे जिसे आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। अपने पार्टनर को उनका मन पसंद कोई गिफ्ट दे सकते है।

मकर राशि

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम में भी आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चों को स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिये सम्मानित किया जायेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

आज आप अपने पार्ट्नर को मन की बात कह सकते हैं। धीरे-धीरे काम पूरे हो जायेंगे। नई जिम्मेदारियों को निभाने का मौका मिलेगा। अगर आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें।

मीन राशि

आज आप का दिन ऊर्जा से भरा रहेंगा आप को वो सब हासिल होगा जो आप चाहते है। आपको इस बात का जरुर ध्यान रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी।