आज का राशिफल- इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे श्री शनिदेव, जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन

 
आज का राशिफल- इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे श्री शनिदेव, जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन
WhatsApp Group Join Now

आज का मेष राशिफल (mesh rashifal today, 11 September 2021)

आज आप मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखीमय रहेगा। आज प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरी में बदलाव की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए यह सही समय है।

आज का वृषभ राशिफल (vrishabh rashifal today, 11 September 2021)

आपका स्वामी ग्रह शुक्र अब मंगल ग्रह के चित्रा नक्षत्र में है। आज आपका पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आज दिनभर आपका मन आनंदित रहेगा। आज आप अपने नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपके साथियों का सहयोग रहेगा।

आज का मिथुन राशिफल (mithun rashifal today, 11 September 2021)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं हैं। कोई नया काम नहीं करें। जीवन साथी और संतान की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्च भी अधिक हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। संभव हो तो विवादित विषयों से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आज दिनभर सतर्क रहने की जरूरत है।

आज का कर्क राशिफल (kark rashifal today, 11 September 2021)

आपका शासक ग्रह, चंद्रमा, अब स्वाति नक्षत्र में है, जो राहु द्वारा शासित है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। सतर्क रहने की जरूरत है। शारीरिक कष्ट हो सकती है। घर के सदस्यों से विवाद से बचें। अनावश्यक खर्चें से बचें। सामाजिक कार्यक्रमों से भी बचें। अगर आप किसी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप अपनी समस्या अपने जीवनसाथी से साझा करें।

आज का सिंह राशिफल (singh rashifal today, 11 September 2021)

आज आपको सफलता मिल सकती है। विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए ठीक है। आर्थिक रुप से भी आपको लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन काफी शुभ है।

आज का कन्या राशिफल (kanya rashifal today, 11 September 2021)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। अपनी वाणी से अपने साथियों और परिजनों पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। मित्र, परिजन से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। ज्यादा वाद-विवाद से बचें। आज का राशि आर्थिक दृष्टि से भी काफी अनुकूल है। छोटी यात्रा का योग है।

आज का तुला राशिफल (tula rashifal today, 11 September 2021)

आज आपके ऊपर शिव जी की कृपा बने रहेगी। आज आप आत्मविश्वास भरें रहेंगे। नया काम करने को योग है। किसी भी नई कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। मानसिक और आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अनुकूल है। आज खर्च अधिक हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रूचि रहेगी।

आज का वृश्चिक राशिफल (vrishchik rashifal today, 11 September 2021)

आज का दिन शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना हो सकती है। दुर्घटना से बचें। परिजनों और साथियों से अनबन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आज बहुत ही धैर्य और मन को शांत रखने की जरूरत है।

आज का धनु राशिफल (dhanu rashifal today, 11 September 2021)

आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है। परिजनों और साथियों के साथ भी सुख-शांति बनी रहेगी। आय में वृद्धि हो होगी। किसी रमणीय स्थानों पर भी जाने का योग है। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी और पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।

आज का मकर राशिफल (makar rashifal today, 11 September 2021)

भगवान शिव जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में धन, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। नौकरी में भी लाभ मिलने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति से आपको संतुष्टि मिलेगी।

आज का कुंभ राशिफल (kumbh rashifal today, 11 September 2021)

आज आप शारीरिक रुप से अस्वस्थ हो सकते हैं। अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज आपको कार्य करने में मन नहीं लगेगा। अपने उच्च अधिकारियों के साथ संयम बनाकर रखें। आज खर्च के योग हैं। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के सम्बंध में चिंता रहेगी।

आज का मीन राशिफल (meen rashifal today, 11 September 2021)

आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, अतः स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की जरूरत है। जलाशयों से दूर रहें। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले अपने आराध्य देव का स्मरण जरूर करें।