गणेश चतुर्थी के दिन इनपर रहेगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

 
गणेश चतुर्थी के दिन इनपर रहेगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?
WhatsApp Group Join Now

Aries Daily Horoscope 10 September 2021 आज का मेष राशिफल
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। किसी बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा।

Taurus Daily Horoscope 10 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
सभी काम सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। मित्रो का साथ मिलेगा।उन्नति का अवसर है।

Gemini Daily Horoscope 10 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार होगा।

Cancer Daily Horoscope 10 September 2021 आज का कर्क राशिफल
व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं।

Leo Daily Horoscope 10 September 2021 आज का सिंह राशिफल
नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। विवाह बाधा दूर होगी।आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा सुखमय रहेगी। आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

Virgo Daily Horoscope 10 September 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। मौज मस्ती में समय बीतेगा। वाणी पर संयम रखें। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा।

Libra Daily Horoscope 10 September 2021 आज का तुला राशिफल
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। पुराने मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

Scorpio Daily Horoscope 10 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
नौकरी में बदलाव की संभावना के बीच कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। अधिकारी सहयोग करेंगे। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।

Sagittarius Daily Horoscope 10 September 2021 आज का धनु राशिफल
पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे।भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

Capricorn Daily Horoscope 10 September 2021 आज का मकर राशिफल
सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ पाने के साथ ही उन्नति भी करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा।बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बड़ सकता है।

Aquarius Daily Horoscope 10 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल होने की आशा कम है। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा।

Pisces Daily Horoscope 10 September 2021 आज का मीन राशिफल
व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। बुरी आदतों को हावी न होने दें।