Viral News: इस युवक के पीछे पड़ा सांप, एक महीने में 5 बार डसा, डॉक्टर भी हुए हैरान 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
 

Viral News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के पीछे सांप पड़ गया। सांप ने युवक को एक महीने में करीब 5 बार डसा। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है हर बार इलाज के बाद युवक ठीक हो गया। 

दरअसल, पूरा मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। यहां रहने वाले 24 साल के विकास द्विवेदी को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काटा है। वहीं इस मामले में पीड़ित युवक ने एक चौकानें देने वाली बात कहीं। उसने कहा कि सांप उसे शनिवार और रविवार के ही दिन डसता है और इसका उसे पहले ही आभास हो जाता है।

सांप से जान बचाने के लिए वह कुछ दिन पहले अपनी मौसी के घर चला गया। मगर यहां भी सांप ने उसे काट लिया। फिलहाल युवक का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, कुछ दिन पहले ही उसे सांप ने काटा था। हालांकि इस मामले में अब डॉक्टर भी हैरान है।