Sugarcane Juice Side Effects: इन लोगों को बिल्कुल नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस,  वरना होगा नुकसान
 

गर्मिया शुरू होते ही गन्ने के जूस की डिमांड भी बढ़ने लगती है। बहुत से लोग गन्ने का जूस पीते है। वैसे तो गन्ने का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

 

Sugarcane Juice Side Effects: गर्मिया शुरू होते ही गन्ने के जूस की डिमांड भी बढ़ने लगती है। बहुत से लोग गन्ने का जूस पीते है। वैसे तो गन्ने का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

गन्ने में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। लेकिन कुछ लोगों को इसे पीने से परहेज करना चाहिए। क्योकि ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।  तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस


1.    मोटापा: गन्ने में कैलोरी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। अगर आप वजन को करने के लिए डाइट पर हैं, तो भूलकर भी इस जूस का सेवन न करें।

2.  नींद न आना: अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो आप गन्ने के जूस का ज्यादा सेवन करने से बचें। गन्ने के रस में पोलीकोसानॉल होता है। जो नींद न आने की समस्या का कारण बन सकता है।

3. खून को पतला करने: गन्ने के रस में मौजूद पोलिकोसेनॉल आपके खून को पतला कर सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपका खून पतला है तो आप इस जूस का जरूरत से ज्यादा सेवन न करें। 

4. डायबिटीज:  इन मरीजों को कई चीजें खाने की मनाही होती है, खासतौर पर मीठी चीजें. डायबिटीज में गन्ने के रस का सेवन करने से बचना चाहिए।

5. दांतों के लिए: गन्ने के रस का ज्यादा सेवन करने से कैविटीज की समस्या हो सकती है। क्योंकि गन्ने में मिठास होती है, जिससे कैविटी की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी कैविटी है तो आप गन्ने का जूस पीने से परहेज करें, क्योकि ऐसे में ये ज्यादा बढ़ सकती है।