Sonakshi Sinha Wedding : क्या 23 जून को दुल्हनिया बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा? Photos ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

 बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हीरामंडी में अपने ग्रे-शेड कैरेक्टर के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं।
 

Sonakshi Sinha Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हीरामंडी में अपने ग्रे-शेड कैरेक्टर के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। सोनाक्षी अपनी एक्टिंग के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का हिस्सा बन गई है। सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है। सोनाक्षी 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही है।

क्या 23 जून को दुल्हनिया बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा??
23 जून को सोनाक्षी दुल्हन बनने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। जिनपर लिखा है-'अफवाहें सच हैं.' 

किन्हें मिला है न्योता?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए परिवार, करीबी दोस्तों के साथ-साथ हीरामंडी की पूरी कास्ट को न्योता भेजा गया है।

शादी करने के लिए बेताब हैं सोनाक्षी सिन्हा!

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर सोनाक्षी सिन्हा ने हीरामंडी की कास्ट के सामने अपनी शादी की बात पर एक्साइटमेंट दिखाई थी। सोनाक्षी ने कपिल द्वारा शादी की बातों का जवाब देते हुए कहा था- 'जले पर नमक छिड़कर रहा है, वो जानता है मुझे कितनी जोर से शादी करनी है।' सोनाक्षी सिन्हा की इस बात पर कपिल और 'हीरामंडी' की कास्ट जोर से हंसने लगी थी।