Sapna Choudhary: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने खूब खेली होली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

 

Sapna choudhary: आज देशभर में होली (Holi 2023) की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है और आपस में बधाईयां भी दे रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी कोई रंगों की होली खेल रहा है तो कोई पानी की होली खेल रहा है। इस बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी होली के रंग में रंगी नजर आईं। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें वो होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

दरअसल देसी क्वीन सपना चौधरी को आपने स्टेज पर डांस करते तो बहुत देखा होगा, लेकिन आज सपना ने होली के इस फेस्टिवल पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह सफेद रंग की टीशर्ट और जींस पहनकर हाथ में पिचकारी लिए होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

वहीं सपना का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. देसी क्वीन ने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'रंगो की वर्षा, गुलाल की फुहार. सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार. चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार. मुबारक हो आपको होली का त्यौहार'।