Parineeti Chopra Wedding  : शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा, कल से शुरू होंगी रस्में, यहां देखें ग्रैंड सेलिब्रेशन की फुल डिटेल 

 

 

Parineeti Chopra Wedding  : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी की खबरों के कारण ट्रेंड लिस्ट में टॉप पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ा 24 सितम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई में दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। इनकी शादी के उत्सव 17 सितंबर यानि कल से शुरू होने वाले हैं। 

बताया जा रहा है कि भगवान का नाम लेकर शादी की सभी की पवित्र रस्मों का आगाज होगा। रविवार को अरदास और शबद कीर्तन दिल्ली में होगा। माना जा रहा है कि रस्म का आगाज दिल्ली के कनॉट प्लेस में मौजूद कपूरथला हाउस में हो सकता है। इस अरदास में होने वाले दूल्हा-दुल्हन, दोनों परिवार, रिश्तेदार और बेहद करीबी लोगों के शामिल होने की सम्भावना जताई जा रही है।   

दिल्ली में कुछ रस्मों के बाद दोनों परिवार शादी समारोह के लिए उदयपुर रवाना हो जायेंगे। यहाँ सभी फंक्शन द लीला पैलेस उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे। शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होंगी।  रिपोर्ट में कहा गया है कि 200 से अधिक मेहमानों और 50 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। इसके एक हफ्ते बाद चंडीगढ़ के होटल ताज में एक रिसेप्शन होगा। 

इस साल की शुरुआत में ही दोनों के डेटिंग की खबरें आई थीं लेकिन ये चुप रहे।  पर मई में दोनों ने सगाई की और अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया। ये सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी जिसमें परिवार के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां नजर आई थीं। अब यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।