Nita Ambani: नीता अंबानी ने इस शर्त पर की थी शादी, झुक गया था सारा अंबानी परिवार; जानें इसके बारे में  

भारत के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को आज हर कोई जानता है।

 

Nita Ambani: भारत के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को आज हर कोई जानता है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वहीं नीता अंबानी भी कुछ कम नहीं है वह भी अक्सर ही सुर्ख़ियो में बनी रहती हैं। आज के समय में अंबानी फैमिली सबसे जानी मानी फैमिली में से एक है। 

अंबानी परिवार कभी मुम्बई इंडियंस को चीयर करता नज़र आता है तो कभी बिज़नेस के नए प्रोडक्ट का उद्घाटन। इसमें नीता अंबानी भी अपने परिवार का पूरा साथ देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी से शादी के लिए हां करने से पहले नीता अंबानी ने एक शर्त रखी थी। क्या थी वह शर्त आइये जानते हैं।  

शादी से पहले नीता अंबानी ने रखी ये शर्त

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब धीरुभाई अंबानी और उनकी बहन, नीता अंबानी के घर मुकेश अंबानी का रिश्ता लेकर पहुंचे तब सभी लोग काफी खुश थे कि उनकी बेटी एक अच्छे और अमीर परिवार की बहु बनने जा रही है लेकिन उसी वक्त नीता अंबानी ने एक शर्त रख दी। 

जी हां, उनकी यह शर्त थी कि वह शादी के बाद स्कूल में भी पढ़ाएंगी। बताया जाता है कि नीता अंबानी को पढ़ने का बहुत शौक है। वहीं आज नीता अंबानी अपना स्कूल चला रही हैं जो धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के नाम से जाना जाता है।