Love Affairs: पति ने छोड़ा तो देवर ने बनाए संबंध, दो बच्चे होने के बाद घर ले आया देवरानी, अब थाने पहुंचा मामला 

 पति ने छोड़ा तो देवर ने बनाए संबंध, दो बच्चे होने के बाद घर ले आया देवरानी
 
Love Affairs: यूपी के फिरोजाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यहां थाना रसूलपुर में एक महिला को उसके पति ने छोड़ दिया। जिसके बाद निकाह का झांसा देकर देवर ने भाभी के साथ संबंध बनाए। कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। 

इसके बाद उसे दो बच्चे भी हो गए। लेकिन जब महिला ने देवर से निकाह की बात कहीं तो वह मुकर गया। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि भाभी से प्यार मोहब्बत के दावें करने वाला देवर दूसरी लड़की को अपनी बीवी बनाकर कर घर ले आया और पीड़ित महिला को घर से बाहर निकाल दिया। 

जिसके बाद अब पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका निकाह 11 मार्च 2020 को नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था। शादी के बाद से ही पति अलग रहने लगा। 

जिसके बाद देवर ने निकाह का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 12 नवंबर 2021 में एक बेटी और 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया। लेकिन इसके बाद प्यार मोहब्बद के दावें करने वाले देवर के सुर बदल गए। महिला ने उससे निकाह करने के लिए कहां तो उसने इंकार कर लिया। 


पीड़िता का कहना है कि जब उसने देवर जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया, वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।