Love Affairs: 12 साल से चल रहा था ससुर का अफेयर, दामाद को लगी भनक तो एक झटके में खत्म कर दी लव स्टोरी 

12 साल से चल रहा था ससुर का अफेयर, दामाद को लगी भनक तो एक झटके में खत्म कर दी लव स्टोरी 
 
Love Affairs: बिहार के जमुई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को छोड़ किसी और महिला के प्यार में दीवाना हो गया। ये प्यार कोई 1, 2 साल की नहीं बल्कि 12 साल का था। 

शख्स बिमार पत्नी को छोड़ दूसरी महिला से मिलने जाता रहता था और ज्यादातर उसके साथ ही समय बिताता था। लेकिन जब इस बात का पता शख्स के दामाद को लगा तो वह यह सब सह न पाया, फिर उसने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी। यहां उसकी सास के साथ-साथ ससुर और उसकी प्रेमिका को भी पंचायत में बैठाया गया। फिर ससुर के खिलाफ ऐसा फैसला सुनाया गया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।


मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले उमनतरी गांव के प्रदीप साव का अपने ही ससुराल में एक महिला के साथ पिछले 12 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रदीप साव की पत्नी को करीब 12 साल पहले पैरालिसिस का अटैक आया था, इसके बाद से ही उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। 

बीमार पत्नी को छोड़ वह अपने ससुराल में सुधा नाम की महिला से चक्कर चलाने लगा। सुधा देवी का पति भी मानसिक रूप से कमजोर है। इसी बात का फायदा उठाकर सुधा और प्रदीप पिछले 12 सालों से एक दूसरे के साथ रह रहे थे। प्रदीप लगातार अपने ससुराल केंडीह आया करता था और कई-कई दिन तक रहता था। उसकी पत्नी और बेटी ने जब इसकी शिकायत की तो दामाद ने उसे सबक सिखाने का सोचा। 

इसके बाद गोपालपुर निवासी उनके दामाद ने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी, यहां इस मामले में सुनवाई की गई। वहां प्रदीप उसकी पत्नी, सुधा सभी लोग मौजूद थे। गांव के पंचायत में सभी पक्ष ने अपनी बातों को रखा, जिसे सुनकर पंचायत ने 6 सदस्यों की एक कमेटी बनाई। पंचायत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए प्रदीप साव को केंडीह गांव से निकाल दिया। उसे यह आदेश दिया गया कि वह दोबारा कभी केंडीह वापस नहीं लौटेगा। वहीं सुधा देवी को भी उमनतरी गांव नहीं जाने की सजा सुनाई गई है।