krisha Shah Net Worth: अंबानी परिवार की बहू है करोड़ों की सम्पति की मालकिन, अकेली संभालती यह बिज़नेस 

 

krisha Shah Net Worth: अम्बानी का परिवार अमीर परिवारों में से एक है। यह परिवार अक्सर सुर्खियां बटोरता रहता है। अंबानी परिवार के कई मेंबर्स ऐसे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको अंबानी परिवार की बहू कृशा शाह के बारे में बताने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी 2022 को अपनी मंगेतर कृषा शाह से शादी की थी। 

कौन हैं कृशा शाह

मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी कृषा शाह एक सामाजिक कार्यकर्ता और बिज़नेस वीमेन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह  DYSCO नाम की कंपनी चलाती हैं जो एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी है। वह इस कंपनी की को-फाउंडर भी हैं।

कृशा शाह की शिक्षा

अनमोल अंबानी की मंगेतर, ख्रीशा, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी उच्च शिक्षा हासिल की है और सामाजिक नीति और विकास में डिग्री हासिल की है।

कृशा शाह की नेट वर्थ 

कृशा शाह करोड़ों की संपत्ती की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर कृशा शाह की नेटवर्थ करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि उनकी नेटवर्थ के बारे में अभी कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। कृशा शाह एक सफल बिजनस वुमेन हैं।