Bhojpuri New Song: खेसारी लाल कभी बेडरूम तो कभी सोफे पर बैठकर महिमा सिंह संग ताबतोड़ रोमांस करते आए नजर, देखें वीडियो

 

Khesari Lal Yadav & Mahima Singh Song : भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) और भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह ( Mahima Singh ) का एक गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। खेसारी लाल यादव और महिमा सिंह का नया गाना 'सईया जी सबर करी' यूट्यूब पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। अब 'सईया जी सबर करी' गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में खेसारी लाल के साथ महिमा सिंह काफी रोमांटिक लग रही है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ( Antara Singh ) ने मिलकर गाया है। गाने के बोल पवन पांडे ( Pawan Pandey ) ने लिखे हैं।