Haryanvi Dance Video: 'ठुमका लाख लाख का' गाने में इस हरियाणवीं डांसर ने किया कमरतोड़ डांस, घर के आंगन में ही सज गई महफिल 

वैसे आपने देखा होगा हरियाणवी रागनी का आयोजन गांव के चौराहे या फिर स्‍टेज पर होता है। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है।
 

Haryanvi Dance Video: वैसे आपने देखा होगा हरियाणवी रागनी का आयोजन गांव के चौराहे या फिर स्‍टेज पर होता है। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हरियाणवीं डांसर किसी स्टेज पर नहीं बल्कि एक घर के आंगन पर धूम मचाती हुई नजर आ रही है।

दरअसल हसनपुर कलां में रागनी कार्यक्रम का आयोजन एक घर के आंगन में ही किया गया। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में एक घर के आंगन में हरियाणवीं डांसर कशि‍श चौधरी परफॉर्म कर रही हैं। वह नीले रंग के सूट में गजब की छटा ब‍िखेर रही हैं। यूट्यूब पर 'सोनोटेक धमाका' चैनल ने मंगलवार, 14 मई को ही यह वीडियो शेयर किया है। 

<a href=https://youtube.com/embed/Gbd_5MixKts?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Gbd_5MixKts/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">


इसमें कश‍िश चौधरी मशहूर हरियाणवी गाने 'ठुमका लाख लाख का' गाने पर कमरतोड़ डांस कर रही हैं, जबकि आंगन में बाकी लोग बैठे हुए हैं। कोई चाय की चुस्‍की पर उनके डांस का आनंद ले रहा है तो कोई बस एकटक देखे जा रहा है। हालांकि, यह स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है कि इस रागनी का आयोजन किस उपलक्ष्‍य में किया गया था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह किसी शादी या ऐसे ही किसी जश्‍न का है। कश‍िश चौधरी इसमें हरजीत दीवाना के गाने पर गजब की फुर्ती से डांस कर रही हैं।