Haryanavi Dance: स्टेजपर बाल खोलकर मुस्कान बेबी ने मटकाई कमर, डांस देख छूटे दर्शकों के पसीने
 

हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी के लाखों चाहने वाले हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों मुस्कान बेबी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
 

Haryanavi Dance: हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी के लाखों चाहने वाले हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों मुस्कान बेबी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्कान पलवल के सिहौला में फूलडोर मेला में डांस करती नजर आ रही है। इस डांस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

यूट्यूब पर 'देसी फोल्‍क एंड डीजे सॉन्‍ग्‍स' चैनल ने इस आयोजन के दो दिन बाद 10 अप्रैल को यह वीडियो रिलीज किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 28 हजार से अध‍िक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कोई मुस्‍कान बेबी पर दिल हार रहा है, तो कोई लिख रहा है कि वह सुपर से भी ऊपर डांस करती हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/g05ExdkoxE8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/g05ExdkoxE8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
करीब तीन मिनट के वीडियो में चमकदार सूट में मुस्‍कान बेबी 'मटक चलूंगी' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। यह बेहद मशहूर हरियाणवी गाना सिंगर राज मंवार और मनीषा शर्मा का है। दिलचस्‍प बात यह है कि इस गाने के ऑफिश‍ियल वीडियो में सपना चौधरी और अमन जाजी हैं।

 जाहिर है जब मुस्‍कान ने सपना के गाने पर कमर मटकाया है तो उनकी तुलना होगी ही। वैसे, आपकी क्‍या राय है, क्‍या मुस्‍कान बेबी ने सपना चौधरी के गाने के साथ न्‍याय किया है? हमें अपना जवाब कॉमेंट सेक्‍शन में जरूर दीजिएगा। तब तक आप भी पहले इस बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस को एंजॉय कीजिए।