Dimple Girl Preity Zinta : डिंपल गर्ल ने 10 साल छोटे लड़के से क्यों की थी शादी, जानिए क्या है इसकी वजह 

 

Dimple Girl Preity Zinta : बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है। 31 जनवरी को एक्ट्रेस ने 48 वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म वर्ष 1975 में हुआ था। इस उम्र में भी अभिनेत्री बिलकुल फिट फाइन दिखती है। 

बता दें कि प्रीति ज़िंटा ने खुद से 10 साल छोटी शादी की, 46 साल की उम्र में इस तरह माँबन गईं प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। उन्हें उनके गालों पर गहरे गड्ढों के कारण डिंपल गर्ल भी कहा जाता है। 

एक्ट्रेस ने 29 फरवरी 2016 को अपने से 10 वर्ष छोटे अमेरिकी नागरिक जीन गुडिनफ से शादी की। प्रीति की सालगिरह हर चार साल में एक बार आती है। लॉस एंजिल्स, यूएसए में अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में, उन्होंने गुडिनफ को अपना जीवन साथी बनाया। उसी समय, शादी के लगभग एक साल बाद, वह पति के साथ भारत आई।