Desi Girl Stunt: लड़की को चेयर पर स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, मुंह के बल जमीन पर गिरी, देखें वीडियो 

 

 

Desi Girl Stunt : सोशल मीडिया पर वैसे तो दिन भर अनेक वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। कई वीडियो या फोटो तो ऐसे होता हैं जिनपर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। आपने देखा ही होगा कभी किसी बूढ़े की जवान से शादी हो रही होती है। 

वहीं कोई हवा से बातें करता नज़र आता है तो कभी किसी का डांस दिल को भा जाता है। आज हम आपको  एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे एक लड़की स्टंट कर रही थी और वह मुँह के बल गिर गई। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक लड़की चेयर बैलेंसिंग एक्ट करती नजर आ रही है। दो कुर्सियाँ हैं, एक के पीछे एक रखी हुई हैं। वह पहले एक पर कदम रखती है और दूसरे पर चढ़ने के लिए उसे झुकाती है। अब तक तो सब ठीक है। वह कुर्सी को आसानी से झुका लेती है लेकिन जैसे ही वह सुरक्षित रूप से नीचे उतरने वाली होती है, वह गड़बड़ा जाती है।

जब वह उतरने लगती है तो वह मुंह के बल नीचे गिर जाती है। फिर उस लड़की को पास खड़ा कोई व्यक्ति उठाने का प्रयास करता है। यह लड़की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है। लोग इसका बहुत  मजाक बना रहे हैं।