Deepika Padukone Pics: अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण ने लुटी महफिल, साड़ी पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण ने लुटी महफिल, साड़ी पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
 
Deepika Padukone Pics: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली है। इसी बीच दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिनमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। 

 

दरअसल अनंत और राधिका संगीत के लिए दीपिका ने पर्पल साड़ी को चुना था। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होनें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। घोटा पट्टी से सजी ये साड़ी उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। 

सिल्क-शिफॉन के कपड़े की इस साड़ी पर गोल्डन कढ़ाई खूब जच रही थी। दीपिका पादुकोण ने अपने क्यूट से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं, हालांकि वह इवेंट में मीडिया से बचती नजर आई। 


इस लुक को एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप और मोतियों के चोकर से कंप्लीट किया है। दीपिका की इस साड़ी लुक से फैंस की निगाहें नहीं हट रही हैं। फैंस दीपिका के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।