Danni Wyatt Partner : इस महिला क्रिकेटर ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, इस खिलाडी को भी कर चुकी है प्रपोज 

 

Danni Wyatt Partner इंग्लैंड की महिला महिला क्रिकेटर डेनियल वेट को तो आप सभी जानते ही होंगे। वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इस खिलाडी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट के जरिये डेनियल वेट ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज से सगाई कर ली है। 

बता  दे कि इस खिलाडी ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें  भी शेयर की हैं। 31 साल की डेनियल इन तस्वीरों में अपनी गर्लफ्रेंड को किस  करती हुई नज़र आ रही है। इसके साथ ही वह सगाई की रिंग को भी फ्लॉन्ट कर रही है। 

बता दें कि डेनियल वेट वह ही खिलाडी है जिसने 2014 में विराट कोहली को प्रपोज किया था। तब डेनियल ने ट्वीट कर लिखा था 'कोहली मेरी मी' उस वक़्त यह पोस्ट खूब सुर्ख़ियों में  थी। 

हालाँकि विराट ने इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर ली थी। जिनकी अब एक बेटी भी है। बता दें कि डेनियल वेट इस बार महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में भी शामिल हुई थी। लेकिन किसी ने उन्हें खरीदा नहीं।