Birth Of Three Calves : लोग हैरान! गाय ने एक साथ दिया तीन बछड़ों को जन्म, अब गाय की इतने लाख की लग रहे बोली 

बिहार के सीवान से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप हैरान रहने वाले हैं। 
 

Birth Of Three Calves : बिहार के सीवान से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप हैरान रहने वाले हैं।  जिसमें यहां बिहार के सीवान में एक गाय ने एक या दो नहीं बल्कि तीन स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया है। जिससे देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा है और घर वाले इसे ईश्वर का वरदान मान रहे हैं। 

 वहीं ख़ुशी में घर वाले और पड़ोस की महिलाएं सोहर भी गा रही है।  बता दें सीवान जिला के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत गेहूंआ गांव निवासी हीरा लाल यादव के घर देर रात गाय ने तीन बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी घरवालों को सुबह तब हुई जब गाय को चारा देने गए।

 पास जाकर देखा तो गाय ने तीन बछड़े को जन्म दिया है. जिसके बाद घर वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। घरवाले इसे देखकर भौचक्के रह गए कि आखिर गाय एक साथ तीन बछड़े को कैसे जन्म दे दिया। 

 इसके बाद यह आग की तरह पूरे गांव में फैल गया और गाय और बछड़े को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। 

 जहां एक ओर गाय ने तीन बछड़े को जन्म देकर सभी को चौंका दिया है तो वहीं दूसरी और एक बार में गाय 16 लीटर दूध देकर हैरत में डाल दिया. घर वाले इसे ईश्वर का वरदान मान रहे हैं। 

 वहीं ख़ुशी में घर वाले और पड़ोस की महिलाएं सोहर भी गा रही है. हीरालाल यादव ने बताया कि परिवार वाले बेहद खुश हैं कि उनके घर ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में तीन बछड़े का जन्म हुआ है।

 वहीं गाय की कीमत डेढ़ लाख लोग लगा रहे हैं। इसके बावजूद हीरालाल यादव गाय बेचने को तैयार नहीं है।