Pushpa 2 पर बड़ा अपडेट, फिल्म में ये बड़े सितारे आने वाले है नजर, देखें पूरी  कास्ट की लिस्ट 

दो साल पहले साल 2021 में आई साउथ की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी।
 

Pushpa 2 : दो साल पहले साल 2021 में आई साउथ की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। फैंस ने उस समय फिल्म की बहुत सराहना की थी। उस फिल्म के बाद लोग बस पुष्प 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

आपको बता दें अब बस फैंस का इंतज़ार खत्म होने वाला है। पुष्प 2 जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए आज हम आपको फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट के बारे में जानकारी देते हैं। 

आपको बता दें पुष्पा 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन की ये अपकमिंग फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। आइये आगे इस फिल्म की कास्ट के बारे में जानते है -

सबसे पहले फिल्म में साउथ की शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म पुष्पा 2 में दिखने वाली हैं। इसकी एक्टिंग को पहले भी बहुत प्यार और स्नेह प्राप्त हो चुका है।

इसके बाद फिल्म में आप एक्ट्रेस प्रियामणि को भी देखेंगे। यह एक बहुत ही शानदार एक्ट्रेस है जिसका हर कोई दीवाना है। 

साउथ की स्टार विजय सेतुपति भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। साथ ही साउथ स्टार प्रकाश राज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो आप एक्टर सुनिल को जरूर जानते होंगे। यह बेमिसाल एक्टर भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा बनकर फिल्म में नजर आने वाले हैं।