Bhojpuri Song: आम्रपाली दूबे को साड़ी में देख बहके निरहुआ, खेतों के बीच किया जबरदस्त रोमांस, वायरल हुआ वीडियो 

आम्रपाली दूबे को साड़ी में देख बहके निरहुआ, खेतों के बीच किया जबरदस्त रोमांस, वायरल हुआ वीडियो 
 
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। उनकी फिल्म और गाने रिलीज होते ही फैंस खुशी से झूमने लगते हैं। इन दिनों आम्रपाली और निरहुआ का रोमांटिक गाना 'बोले जिया पिया पिया हो' धमाल मचा रहा है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। 


यह गाना मिस्री की मिठास जैसा है, जिसे एक बार सुनना शुरू कीजिए तो कानों में ऐसे घुलती जाती है कि रोम-रोम इसके तरानों में गुम हो जाता है। ऊपर से नीली साड़ी में सजी आम्रपाली दुबे का रूप ऐसा कि नजर ही नहीं हटती। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसे 8 साल में 15 म‍िलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

<a href=https://youtube.com/embed/r7BtTYbVlXM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/r7BtTYbVlXM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह गाना साल 2015 में रिलीज सुपरहिट भोजपुरी फिल्‍म 'राजा बाबू' से है। इस फिल्‍म को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्‍ट किया था। जबकि फिल्‍म में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन और मोनालिसा भी हैं। इस वीडियो को वेव म्यूजिक चैनल ने शेयर किया है।


'बोले जिया पिया पिया हो' एक मेलेडी सॉन्‍ग है।  गाने के सीक्‍वेंस में अपने सईया जी निरहुआ का प्‍यार पाकर आम्रपाली खुशी से झूम उठती हैं। वह खेत ख‍ल‍िहान के बीच मोहब्‍बत में लीन होकर यह गाना गाती हैं। कहती हैं कि उनका मन किसी पंछी की तरह आसमान में उड़ रहा है और दिल पिया-पिया की रट लगा रहा है।


इस खूबसूरत गीत के बोल गीतकार राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। जबकि इसका म्‍यूजिक छोटे बाबा ने कम्‍पोज किया है। भोजपुरी सिनेमा के इस सबसे रोमांटिक गाने को कल्‍पना और आलोक कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है।