Bhojpuri Song: खेसारी लाल संग परवान चढ़ा काजल राघवानी का इश्क, देखें वीडियो

 

Bhojpuri Romantic Video: इन दिनों खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने का टाइटल 'जबले जगल बानी' (JABLE JAGAL BANI) है, जिसमें खेसारी लाल और काजल को चांदनी रात में इश्क फरमाते हुए देखा जा सकता है।


बता दें कि ये गाना फिल्म 'संघर्ष' (SANGHARSH) का है। गाने में आप देख सकते हैं कि काजल अपनी नखरीली अदाओं से खेसारी लाल लुभाती नजर आ रही हैं, मगर खेसारी एक्ट्रेस से दूर भाग रहे हैं। बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और HUNNY B ने एक साथ मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स Pyarelal Yadav ने लिखे और गाने को Madhukar Anand ने संगीत से सजाया हैं। गाने को अब तक 74,807,688 बार देखा जा चुका है। ये गाना Worldwide Records Bhojpuri नाम के चैनल ने जारी किया है।