Bhojpuri Romantic Song: 'हम जोड़ी कनेक्‍शन प्‍यार के' गाने पर रानी ने किया हॉट डांस, वीडियो देख छुटे फैंस के पसीने

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी के करोड़ों चाहने वाले हैं। रोमांस से लेकर आइटन नंबर में रानी का जवाब नहीं है।
 

Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी के करोड़ों चाहने वाले हैं। रोमांस से लेकर आइटन नंबर में रानी का जवाब नहीं है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाम' में रानी चटर्जी का एक आइटम डांस नंबर है जो 8 साल बाद भी धूम मचा रहा है। 'हम जोड़ी कनेक्‍शन प्‍यार के' गाने को लाखों बार देखा जा चुका है।

<a href=https://youtube.com/embed/0bf4EHlNkZs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/0bf4EHlNkZs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

Hum Jodi Connection Pyar Ke गाने को इंदु सोनाली और संजय पांडे ने अपनी दिलकश आवाज में गाया है। जबकि रानी चटर्जी इसमें लाल रंग की लहंगा चोली में देसी अंदाज में कातिलाना डांस दिखा रही हैं। गीत के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक अमन श्‍लोक ने तैयार किया है।

फिल्‍म 'गुलाम' में रानी चटर्जी के अलावा विक्रांत सिंह, शमीम खान, कोमल ढ‍िल्‍लों, श्रीराज, अली खान और संजय पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गाने का सीक्‍वेंस एक महफिल का है, जिसमें रानी चटर्जी विलेन के अंगने में माहौल सजा रही हैं। वह गाते हुए कहती हैं, 'सईया जी ढ‍िबरी बार के, जोड़स कनेक्‍शन प्‍यार के।' गीत के बोल और इसके म्‍यूजिक में धूम-धड़ाके की बजाय देसी थाप को प्राथमिकता दी गई है। यही कारण है कि यह गीत अपना सा लगता है। आपको रानी चटर्जी का यह आइटम डांस नंबर कैसा लगा, हमें कॉमेंट सेक्‍शन में जरूर बताइएगा।