Bhojpuri Romantic Song: आधी रात में खेसारी लाल के साथ रोमांटिक हुई काजल राघवानी, नींद खुली तो कर दिया ऐसा काम 

आधी रात में खेसारी लाल के साथ रोमांटिक हुई काजल राघवानी, नींद खुली तो कर दिया ऐसा काम 
 
Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी जितनी खूबसूरत हैं, उनका ही कातिलाना उनका अंदाज है। साल 2018 में रिलीज फिल्‍म 'बलम जी आई लव यू' का ये गाना ही देख लीजिए। इसमें काजल का अंदाज एकदम निराला है। इस गाने में काजल की खूबसूरती और खेसारी लाल का रोमांटिक अंदाज हर किसी को पंसद आ रहा है। 

<a href=https://youtube.com/embed/ffXwGB863o0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ffXwGB863o0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">


गाने का सीक्‍वेंस आधी रात के बाद का है। काजल राघवानी की नींद खुलती है और वह अंगड़ाई लेते हुए अपने सईया जी से कहती हैं, 'का जाने कथ‍ि भइल नैखे आज बस में, उठत ऐ सईया लहर नस नस में... कादुनी काहे टपके लव के कढ़ाई...' इस पर खेसारी उनसे दूर-दूर भागते हुए कहते हैं, 'अढ़ाई बजे... अढ़ाई बजे देहिया खोजे तोर लड़ाई, अढ़ाई बजे।'

बता दें कि 'अढ़ाई बजे' गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत के बोल प्‍यारेलाल यादव ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक ओम झा ने कम्‍पोज किया है। इस गानें को 5 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। अब तक इस वीडियो को 8.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।