Bhojpuri dance video : काजल राघवानी संग खुलेआम रोमांस करने लगे पवन सिंह, यहाँ देखें

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्‍टार' पवन सिंह और बेइंतहा खूबसूरत काजल राघवानी ने पिछले दिनों 'जवानी के डोज' गाना रिलीज किया था।
 

Bhojpuri dance video :  भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्‍टार' पवन सिंह और बेइंतहा खूबसूरत काजल राघवानी ने पिछले दिनों 'जवानी के डोज' गाना रिलीज किया था। इस गाने की बंपर सफलता के बाद यह जोड़ी एक बार फिर फैंस के लिए अपना नया गाना 'हिलोर मारे जवानी' लेकर आई है। यूट्यूब पर 'एवरेस्‍ट भोजपुरी' चैनल ने इस गाने को रिलीज किया है और यह न सिर्फ रोमांटिक है, बल्‍क‍ि पहली बार सुनकर ही जुबान पर छा जाता है।

<a href=https://youtube.com/embed/YBMsvK53KxY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YBMsvK53KxY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

म्‍यूजिक वीडियो में काजल राघवानी और पवन सिंह खुलेआम सड़क पर इश्‍क फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह जहां अपने अंदाज में काजल को अपनी बांहों में भरते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक्‍ट्रेस भी इठलाती और बलखाती हुई उनसे प्‍यार मांग रही हैं। 'हिलोर मारे जवानी' गाने को पवन सिंह के साथ अलका झा ने गाया है।


'जवानी के डोज' के डोज के बाद पवन सिंह और काजल राघवानी का यह नया गाना 'हिलोर मारे जवानी' भी लगातार ट्रेंड हो रहा है। फैंस इसमें अपने फेवरेट सुपरस्‍टार्स की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।