Mohammad Kaif wife Pooja Yadav: इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी खूबसूरती में देती है बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात, यहां देखिए तस्वीरें 

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की पत्नी पूजा कैफ खूबसूरती के मामले में स्टार बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती है।
 

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) की पत्नी पूजा कैफ (Pooja Kaif) खूबसूरती के मामले में स्टार बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती है। पूजा अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती है, जिनकी वजह वे चर्चा में बनी रहती है। 

मोहम्मद और पूजा की लव स्टोरी बहुत ही रोमांचक और दिलचस्प है। दोनों के अलग-अलग धर्म होने के बावजूद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी के मुकाम तक भी पहुंचा। दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा बहुत खुश दिखाई देते हैं। 

मोहम्मद कैफ अपनी लव लाइफ की वजह काफी चर्चा में रहे थे। मोहम्मद ने एक हिंदू लड़की से प्यार किया और फिर उससे ही शादी की। बताया जाता है कि मोहम्मद पहली ही नज़र में पूजा को अपना दिल दें बैठे थे। 

पूजा पेशे से पत्रकार थी, दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि पूजा हिंदू धर्म से थी। दोनों एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिये मिले थे। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। 

दोनों ने लगभग चार साल तक एकदूसरे को डेट किया। जिसके बाद दोनों 25 मार्च 2011 को शादी के बंधन में बंध गए। मोहम्मद और पूजा के पास दो बच्चे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और चर्चा में बने रहते है। 

दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 41 साल की पूजा खूबसूरती में एक्ट्रेस और मॉडल को टक्कर देती हैं। पूजा की भी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

पूजा कैफ फिलहाल बतौर प्रेजेंटर काम कर रही हैं। भले ही दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है लेकिन अपने निजी जीवन और संबंधों को लेकर कभी बात नहीं करते हैं। दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है। इसका अंदाजा कैफ और पूजा दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है।