Anil Ambani House : किसी महल से कम नहीं है अनिल अम्बानी का आशियाना, तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप 

​​​​​​​

 

Anil Ambani House :  दुनिया के रईस इंसानो में शामिल अनिल अम्बानी को तो आप सभी जानते ही होंगे। वह किसी परिचय के  मोहताज नहीं है। वह रिलायंस एडीए ग्रुप के मालिक हैं। मालिक मुकेश अंबानी के 'राजमहल' एंटीलिया की तरह अनिल अंबानी का घर भी किसी महल से कम नहीं हैं। अगर आप इनके घर की तस्वीरें देख लेंगे तो आपके भी होश उड़ जायेंगे। 

बता दें कि अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर मुंबई के पाली हिल इलाके में है। यह करीब 16000 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है।  

अनिल अम्बानी का घर किसी महल से कम नहीं है। यह देखने में बहुत सुन्दर है। यह घर करीब 70 मीटर ऊंचा है। 

इस घर की कीमत की यदि बात की जाये तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अंबानी के इस घर की कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये है।  इसमें वह अपनी पत्नी टीना और बच्चों के साथ रहते हैं।  

सुविधाओं की यदि बात करें तो अनिल अंबानी के इस राजमहल में स्पा, स्वीमिंग पूल, जिम के साथ-साथ हैलीपैड समेत कई 7 स्टार सुविधाएं मौजूद हैं।  

भारत के सबसे महंगे घरों की बात करें तो अनिल अंबानी का यह शाही महल तीसरे नंबर पर आता है। तमाम लग्जरी सुविधाओं वाले Abode की बालकनी से सनराइज और सनसेट का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। 

17 मंजिला इस इमारत में एक बड़ा लाउंज एरिया है, जिसमें अनिल अंबानी का कार कलेक्शन है। अनिल अंबानी के Abode में पत्नी टीना, दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल के अलावा बहू कृशा शाह रहते हैं।