मोदी 3.0 सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, PM के साथ 52 से 55 मंत्री ले सकते शपथ, कई नए चेहरे होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद अब नई सरकार शपथ ग्रहण करने वाली है।
 

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद अब नई सरकार शपथ ग्रहण करने वाली है। आज रविवार को एनडीए की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंग। आज शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मोदी के साथ कई मंत्री शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी के साथ 52 से 55 मंत्री शपथ ले सकते हैं। 19 से 22 कैबिनेट, 33 से 35 राज्य मंत्री शपथ लेंगे। इसमें टीडीपी को 1 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री मिल सकते है। इसके अलावा शिंदे शिवसेना, अजित एनसीपी गुट के एक मंत्री संभव माना जा रहा है। LJP-RLD से एक-एक मंत्री संभव है।

राजनाथ सिंह और जितिन प्रसाद मंत्री बन सकते हैं।  एसपी सिंह बघेल, पंकज चौधरी मंत्री बन सकते है। इसके अलावा अमित शाह और मनसुख मंडाविया,  शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, मनोहर लाल खट्टर, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, नारायण राणे, बैजयंत पांडा और अपराजिता सारंगी भी मंत्री बन सकते है।